फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: त्योहार के दिन शराब पीने से मना करने पर पति ने पीटा, नाराज पत्नी ने खाया जहर, हालत गंभीर

Wed, 26 Oct 2022 08:52 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में पति-पत्नी के बीच विवाद होने के चलते जहर खाने का मामला सामने आया है। जहर पत्नी ने खाया, जिसकी हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाज जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पति-पत्नी के बीच विवाद का मामला छतरपुर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गोपालपुरा गांव का है। यहां की रहने वाली मैदा बाई (40) ने शराबी पति पूरनपाल को त्योहार के दिन शराब पीने से मना किया था। लेकिन पति ने अपनी पत्नी को सरेआम शराब पीकर पीट डाला, जिससे प्रताड़ित और नाराज होकर पत्नी ने अनाज में रखे जाने वाली घर में रखी सल्फास की गोली खा ली। हालत बिगड़ने पर उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


वहीं, मामले में पति पूरन का कहना है कि इसमें मेरी ही गलती है। मेरी पत्नी मुझे शराब पीने से मना करती है, लेकिन मैं शराब पीता हूं। आज भी उसने माना किया तो मैंने उस पीट दिया, जिससे नाराज होकर उसने घर में रखा सल्फास खा लिया। हालांकि, अब मैं आगे से कभी ऐसा नहीं करूंगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें