फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: छतरपुर में तेज रफ्तार बाइक सवारों की आमने-सामने टक्कर, हादसे में एक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

Sun, 08 Jan 2023 08:21 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर के नौगांव थाना क्षेत्र के बड़ागांव के पास फोर लाइन में दो मोटरसाइकिलें आमने-सामने से भिंड़ गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। फिलहाल घायलों का इलाज छतरपुर जिला अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले के नौगांव में भीषण सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा दो मोटरसाइकिलों के आपस में आमने-सामने भिड़ने से हुआ। जोरदार भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई, तो वहीं तीन अन्य घायल हैं। जिनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल छतरपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घटना देर रात नौगांव थाना क्षेत्र के बड़ागांव के पास फोर लाइन की है। घायल व्यक्ति बड़ागांव और जोरन गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। दोनों मोटरसाइकिलें आमने सामने से आ रहीं थीं, जिनमें दो-दो लोग सवार थे। तेज रफ्तार गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। जोरदार भिड़ंत में चारों सवार गंभीर घायल हुए थे, जिनमें से एक की मौत हो गई है तो वहीं गंभीर घायलों को जिला अस्पताल छतरपुर रेफर किया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें