Chhatarpur: छापेमारी के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है, और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
मध्य प्रदेश वन विभाग द्वारा अवैध लकड़ी के कारोबार पर लगातार शिकंजा कसते हुए वनमंडल राजगढ़ के ब्यावरा में हाल ही में बड़ी कार्रवाई की गई थी। उसी अभियान के तहत अब वनमंडल छतरपुर में भी सर्च अभियान चलाया जा रहा है, जिसे वन सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, वन संरक्षक नरेश सिंह यादव एवं वनमंडलाधिकारी सर्वेश सोनवानी के मार्गदर्शन में, उप वनमंडलाधिकारी बकस्वाहा एवं वन परिक्षेत्राधिकारी बकस्वाहा के निर्देशन में वन परिक्षेत्र बकस्वाहा के वन अमले ने सुनवाहा बीट में कई स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान टीम को सागौन से बने अर्धनिर्मित फर्नीचर और सागौन चिरान औजार सहित लगभग 04 ट्रॉली अवैध लकड़ी बरामद हुई।
छापेमारी के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है, और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
इस कार्रवाई में वन परिक्षेत्र बकस्वाहा की टीम के साथ-साथ पुलिस बल का भी विशेष सहयोग रहा। देर शाम तक चली इस कार्रवाई के बाद वन अपराधियों और अवैध लकड़ी कारोबारियों में दहशत का माहौल है।