फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: छतरपुर में मोटर चलाते समय किसान को लगा करंट, कुएं में गिरकर डूबने से मौत

Wed, 01 Mar 2023 12:10 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

ग्राम बरायचखेरा में खेत पर विद्युत मोटर चलाते समय करंट लगने से एक किसान कुएं में गिर गया और डूबने के कारण उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल में मौत की पुष्टि होने के बाद मृतक का पोस्टमार्टम किया गया।
 
विज्ञापन
किसान के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बरायचखेरा में खेत पर विद्युत मोटर चलाते समय करंट लगने से एक किसान कुएं में गिर गया और डूबने के कारण उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल में मौत की पुष्टि होने के बाद मृतक का पोस्टमार्टम किया गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बरायचखेरा निवासी दशरथ पटेल सुबह करीब साढ़े सात बजे अपने खेत पर विद्युत मोटर चालू करने पहुंचा था। जहां, वह करंट की चपेट में आ गया। करंट का झटका लगने से दशरथ कुएं में जा गिरा और डूबने के कारण उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि दशरथ को तैरना नहीं आता था। घटना के बाद दशरथ को कुएं से बाहर निकालकर जिला अस्पताल लाया गया। जहां, पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि होने के बाद मृतक का पोस्टमार्टम किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें