फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी कांवड़िए एक जैसे नहीं होते साहब: मौलाना के बयान पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री, बोले- सबको तुम आतंकवादी न कहना

Fri, 14 Aug 2026 03:10 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

कांवड़ियों को लेकर मौलाना साजिद रशीदी की टिप्पणी पर धीरेंद्र शास्त्री ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की कथित हरकतों के आधार पर सभी कांवड़ियों को आतंकी कहना गलत है। मुजफ्फरनगर में रशीदी के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांवड़ यात्रा को लेकर ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी की विवादित टिप्पणी पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। गुरुवार रात अपने दरबार के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि किसी व्यक्ति या समूह की कथित गलती के आधार पर करोड़ों निष्ठावान शिवभक्त कांवड़ियों को आतंकी कहना पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने कहा कि सड़कों पर उपद्रव या तोड़फोड़ करने वाले लोग वास्तविक कांवड़िए नहीं हो सकते।
विज्ञापन


धीरेंद्र शास्त्री का मौलाना के बयान पर पलटवार
धीरेंद्र शास्त्री ने मौलाना के बयान का विरोध करते हुए कहा कि धार्मिक यात्राओं में शांतिपूर्वक शामिल होने वाले श्रद्धालुओं पर बेबुनियाद आरोप नहीं लगाए जाने चाहिए। ताजिया जुलूसों में होने वाली हिंसक घटनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि अनुशासित तरीके से पैदल यात्रा करने वाले शिवभक्तों की छवि खराब करने का प्रयास बंद होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी कांवड़िए एक जैसे नहीं होते और किसी एक घटना के आधार पर पूरी कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को आतंकवादी कहना गलत है। धीरेंद्र शास्त्री ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि 'सभी कांवड़िए एक जैसे नहीं होते रिजवी साहब... सबको तुम आतंकवादी न कहना। वरना इतना छीला जाएगा तुम्हें... इतना छीला जाएगा कि आगे से बयान देने से पहले तुम 100 बार सोचोगे।'

मुजफ्फरनगर में एफआईआर, बढ़ा आक्रोश
मौलाना साजिद रशीदी ने छह अगस्त को दिए एक बयान में कांवड़ यात्रा में शामिल कुछ लोगों की तुलना आतंकियों और नशेड़ियों से की थी। उन्होंने दावा किया था कि सड़कों पर हुड़दंग, तोड़फोड़ और पुलिस पर हमला करने वाले लोग शिवभक्त नहीं, बल्कि दहशतगर्द हैं। मौलाना के इस बयान के सामने आने के बाद हिंदू संगठनों और सनातन समर्थकों में आक्रोश देखने को मिला। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर स्थित सिविल लाइंस थाने में हिंदू संघर्ष समिति की शिकायत पर साजिद रशीदी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  नवाबी संपत्ति मामला: ईओडब्ल्यू ने सैफ अली खान से मांगे मूल दस्तावेज, जानिए क्यों हो रही ये कार्रवाई
विज्ञापन


फिलहाल, कांवड़ यात्रा को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ता जा रहा है। एक ओर मौलाना के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है, वहीं दूसरी ओर धीरेंद्र शास्त्री समेत अन्य संतों ने कांवड़ियों के खिलाफ की गई टिप्पणी पर आपत्ति जताई है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें