फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pandit Dhirendra Shastri: 'अगर देश से जात-पात खत्म करना है तो अपने नाम के आगे या पीछे हिंदू लगाना शुरू कर दें'

Fri, 25 Oct 2024 07:52 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर

सार

बागेश्वर पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सात दिवसीय भागवत कथा के दौरान बड़ा बयान दिया है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि सभी लोग अपने-अपने नाम के आगे-पीछे हिंदू लगाना शुरू कर दें।
विज्ञापन
धीरेंद्र शास्त्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर में बागेश्वर धाम पर बागेश्वर पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के द्वारा सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा का आयोजन किया गया था। जो 18 से 24 अक्तूबर तक किया गया। इसमें उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपील किया कि आप सभी लोग अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (ट्विटर), फेसबुक और इंस्टाग्राम सहित सभी अकाउंट्स पर अपने-अपने नाम के आगे हिंदू लिखना शुरू करें।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कथा सुनने के लिए आए हुए सामने बैठे सभी श्रद्धालु भक्तगणों से अपने-अपने मोबाइल निकालने को कहा। सात ही कहा कि यह वीडियो आप सभी अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कीजिए। जात-पात को मिटाने के लिए अपनी जाति नाम के आगे हिंदू लगाना प्रारंभ कर दें।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे हिंदू अंकित, हिंदू सत्यम, हिंदू मनीष और हिंदू धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री लगाना प्रारंभ कर दें और सभी लोग अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने नाम के आगे हिंदू लगाए। इससे एक क्रांति खड़ी होगी।
विज्ञापन


बाबा बोले- मेरा वीडियो बनाओ और मेरी अपील मांग सुनो
इतना ही नहीं उन्होंने कहा है कि सभी लोग अपना मोबाइल खोल लें और मेरा वीडियो बनाएं। मैं जो कहता हूं, उसे अमल में लाएं। अगर देश से जात-पात को खत्म करना है तो अपने नाम के आगे या पीछे हिंदू लगाना शुरू कर दें। जो भी लोग फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म चलाते हैं या उनका यूज करते हैं। उसमें अपना-अपना नाम बदल लें। यानि वहां अपने नाम के आगे हिंदू जोड़ लें, ताकि सब एक हो सकें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें