फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur News: शराब के पैसे नहीं दिए तो कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, दिल्ली से कमाकर लौटे युवक की कमर पर वार

Sun, 22 Feb 2026 08:25 PM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर के बरकोंहा गांव में शराब के पैसे मांगने को लेकर विवाद में युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया गया। घायल 25 वर्षीय नवल बंसल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी गोरेलाल फरार है, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
छतरपुर में शराब के पैसे न देने पर युवक पर जानलेवा हमला किया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरकोंहा में शराब के पैसे को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में 25 वर्षीय नवल बंसल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे खून से लथपथ हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक नवल बंसल हाल ही में दिल्ली से काम कर गांव लौटा था। परिजनों के अनुसार वह मेहनत की कमाई से गांव में बेहतर तरीके से रह रहा था। इसी बात को लेकर गांव का ही 30 वर्षीय गोरेलाल बंसल उससे आए दिन शराब पीने के लिए पैसे मांगता था। नवल ने पहले एक-दो बार पैसे दिए भी, लेकिन रविवार को जब उसने पैसे देने से इनकार कर दिया तो आरोपी आगबबूला हो गया।

ये भी पढ़ें- ठगी की नई चाल: 'तुम्हारे पति-बेटे पर मौत का साया', कांग्रेस नेता के घर तंत्र-मंत्र का ढोंग, लाखों ले गई महिला
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गुस्से में आकर गोरेलाल ने कुल्हाड़ी से नवल पर वार कर दिया। नवल ने सिर बचाने की कोशिश की, जिससे वार उसके सिर की बजाय कमर और कूल्हे पर जा लगा। तेज धार के वार से उसका कूल्हा बुरी तरह कट गया और काफी खून बह गया। घटना के बाद वह मौके पर ही गिर पड़ा, जबकि आरोपी फरार हो गया। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक युवक को गंभीर चोट आई है और उसका इलाज जारी है। इधर, सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें