फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: मुक्तिधामों पर चलाया गया सफाई अभियान, कलेक्टर ने औचक निरीक्षण कर स्वच्छता बनाए रखने के दिए निर्देश

Fri, 02 Dec 2022 12:26 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

कलेक्टर भैंसासुर मुक्ति धाम पर चला रहे सफाई अभियान का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मुक्ति धाम को स्वच्छ बनाये रखने, पार्क डेवलपमेंट, बाउंड्री का रंग रोगन तथा शवदाह गृह के निर्माणाधीन कार्य को नगरपालिका छतरपुर को शीघ्र ही पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मुक्तिधाम में जारी सफाई अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले में इन दिनों नौगांव, घुवारा, हरपालपुर एवं छतरपुर सहित सभी निकायों द्वारा मुक्तिधामों को स्वच्छ बनाने के लिए सफाई अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर संदीप जीआर ने छतरपुर शहर के भैंसासुर मुक्ति धाम पर चलाये जा रहे सफाई अभियान का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मुक्ति धाम को स्वच्छ बनाये रखने के साथ पार्क डेवलपमेंट, बाउंड्री का रंग रोगन तथा शवदाह गृह के निर्माणाधीन कार्य को नगरपालिका छतरपुर को शीघ्र ही पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही समस्त निकायों को निर्देशित किया कि शहरों की समग्र स्वच्छता का विशेष ध्यान दें तथा सभी निकायों में वृहद सफाई अभियान संचालित करें।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि स्वच्छता कार्य निरंतरता क्रम में होते रहें। साथ ही घरों, दुकानों तथा वॉर्डों का कचरा कलेक्शन कर कचरा वाहन समय से करें एवं आमजनों को सूखा और गीला कचरा अलग-अलग एकत्रित कर कचरा वाहन में लगे सूखे कचरे के लिए नीला बॉक्स, गीले कचरे के लिए हरे बॉक्स, सेनेटरी अपशिष्ट पीले बॉक्स तथा लाल बॉक्स में ई-कचरा डालने के लिए जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि हर वार्ड एवं परिषरों में निरंतर स्वच्छता बनाये रखें। इस दौरान एसडीएम विनय द्विवेदी सहित स्वच्छता निरीक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें