फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur News: पेड़ पर चढ़कर युवक ने दी आत्महत्या की धमकी, खजुराहो के होटल ललित का मामला, समझाइश के बाद उतरा

Thu, 28 Mar 2024 03:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर

सार

छतरपुर में पेड़ पर चढ़कर एक युवक ने आत्महत्या की धमकी दी। मामला खजुराहो स्थित होटल ललित का है। फिलहाल, समझाइश के बाद युवक पेड़ से उतर गया।
विज्ञापन
पेड़ पर चढ़ा युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर में खजुराहो के होटल ललित में बुधवार रात एक शख्स पेड़ पर चढ़ गया और आत्महत्या की धमकी देते हुए हाई वोल्टेज ड्रामा करने लगा। बताया जा रहा है, उक्त व्यक्ति होटल ललित का पहले कर्मचारी था और होटल से उसका पुराना कोई विवाद है। जानकारी लगते ही मौके पर खजुराहो थाना प्रभारी अतुल दीक्षित पहुंचे और लंबी समझाइश देने के बाद शख्स को पेड़ से नीचे उतारा और मामला शांत कराया।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार रात आठ बजे रामनरेश यादव निवासी ग्राम नाहदौरा तहसील राजनगर अचानक होटल ललित के सामने मेन गेट पर मौजूद एक पेड़ पर चढ़ गया और हाई वोल्टेज ड्रामा करते हुए आत्महत्या की धमकी देने लगा। उसके बाद वहा भीड़ इकट्ठा हो गई। जानकारी लगते ही खजुराहो थाना प्रभारी अतुल दीक्षित मौके पर पहुंचे और लंबी समझाइश देने के बाद उक्त व्यक्ति को नीचे उतरवाया।

खजुराहो थाना प्रभारी अतुल दीक्षित का कहना है कि उक्त शख्स का होटल से कुछ पुराना विवाद चल रहा था, जिसकी वजह से वह पेड़ पर चढ़ गया था। लेकिन पुलिस स्टाफ की समझाइश के बाद वह नीचे उतर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें