फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर पत्थरबाजी कांड: शहजाद अली की बेटी ने कहा- मेरा घर गिराना गलत, पिता को निर्दोष बताते हुए खोले कई राज

Thu, 05 Sep 2024 08:46 AM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर

सार

छतरपुर में पुलिस थाने में हुई पत्थरबाजी कांड में मुख्य आरोपी शहजाद अली पुलिस की गिरफ्त है। पत्थरबाजी की घटना के 15 दिन बाद आरोपी की बेटी सामने आई है, जिसने अपने पिता का बचाव करते हुए बयान दिया है।
विज्ञापन
शहजाद अली की बेटी सहित अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर कोतवाली थाने में हुए पत्थरबाजी कांड में मुख्य आरोपी बनाए गए हाजी शहजाद अली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक कुल 43 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। लेकिन इसी बीच हाजी शहजाद अली की बेटी फातिमा खातून का एक बयान सामने आया है, जिसमें उसने अपने पिता का बचाव करते हुए पुलिसिया कार्रवाई को गलत बताया है।

विज्ञापन




हाजी शहजाद अली की बेटी फातिमा खातून ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि 21 अगस्त को छतरपुर कोतवाली में जो घटना हुई, उसमें मेरे पिता निर्दोष हैं। वह थाने में भीड़ लेकर नहीं गए थे, भीड़ कोई और ले गया था।



सदर पर लगाए भीड़ ले जाने के आरोप
हाजी शहजाद अली की बेटी फातिमा का कहना है, जिस वक्त यह घटना हुई उसके पिता थाने में अकेले गए थे। भीड़ को शहर के सदर जावेद अली ले गए थे। मेरे पिता का इस मामले में कोई दोष नहीं है। फातिमा खातून ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुना दिया है, अगर कोई आरोपी भी है तो आप उसका घर नहीं गिरा सकते हैं। पत्थरबाजी कांड में अब तक पुलिस ने 43 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और 100 से ज्यादा आरोपी अभी भी फरार हैं और पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन




बेटी ने की निष्पक्ष जांच की मांग
फातिमा ने अपने पिता के ऊपर की गई कार्रवाई को गलत बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही उसने कहा कि जिन लोगों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की है, उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें