फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: तेज रफ्तार कार ने अचानक लगाया ब्रेक, पीछे से आ रही गाड़ी टकराई, तीन लोग घायल

Tue, 18 Apr 2023 06:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

मध्यप्रदेश के छतरपुर में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तेज रफ्तार कार चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। ऐसे में पीछे से आ रही कार टकरा गई। इस दौरान तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार आपस में टकराई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले में तेज रफ्तार कार द्वारा अचानक ब्रेक लगाने पर पीछे से तेज रफ्तार आ रही कार के टकराने का मामला सामने आया है। इसमें तीन लोग घायल हुए हैं। घटना बमीठा थाना क्षेत्र नेशनल हाइवे-49 बमीठा अस्पताल के पास की है। यहां तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें सवार दो महिलाएं और एक पुरुष गंभीर घायल हो गए।

विज्ञापन


दरअसल, तेज रफ्तार MP-35 CA-4138 मारुति ब्रेजा कार ने सामने से आ रहे ट्रक को बचाने के लिए ब्रेक लगाया तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार MP-15 CB-6120 ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

इसमें सवार 28 वर्षीय राखी पिता शंकर, 24 वर्षीय किरन पिता राहुल पांडेय जो कि मोहंद्रा जिला पन्ना और 44 वर्षीय राजू शर्मा जो सागर से हैं, घायल हुए हैं। घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें