फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जघन्य अपराध: कत्ल की सजा काटकर लौटे बेटे ने की पिता की हत्या, खाट की पाटी से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

Tue, 12 Nov 2024 06:15 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या करने वाला उसका अपना बेटा था। बेटा हत्या के मामले में जेल से सजा काटकर लौटा था। 
विज्ञापन
छतरपुर में एक बेटे ने अपने पिता की ही हत्या कर दी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र में बेटे द्वारा पिता की जघन्य हत्या करने का मामला सामने आया है। जहां पुत्र ने अपने ही पिता की लकड़ी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी बेटा हत्या के मामले में सजा काटकर जेल से आया था और अब उसने पिता की ही हत्या कर दी। आरोपी ने घर के सामने ही घटना को अंजाम दिया और वारदात के बाद शव को घसीटकर पीछे बाड़े में फेंक दिया था। प्रारंभिक जानकारी में हत्या के पीछे की वजह पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।  घटना और मामले को जानकारी लगाने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। तो वहीं पुलिस ने हत्यारोपी को पिता की टैक्सी सहित बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पुत्र नरेंद्र रैकवार जो कि पूर्व में हत्या के मामले में सजा काटकर आया है उसने अपने ही पिता पूरन रैकवार की हत्या कर दी। बता दें कि पूर्व में नरेंद्र रैकवार ने गढ़ीलहरा के काली माता मंदिर के पुजारी की निर्मम हत्या कर दी थी, जिसकी वह सजा काटकर आया है और अब उसने स्वयं अपने पिता की चारपाई की पार्टी से पीट-पीटकर सर कुचलकर हत्या कर दी।

घटना और मामले की जानकारी लगने पर नौगांव SDOP चंचलेश मरकाम, गढ़ीमलहरा थाना प्रभारी सुरभि शर्मा, ASI संतोष सिंह, आरक्षक दशरत जाट, मुंशी शैलेंद्र तिवारी घटनास्थल पर पहुंचे जहां डॉग एस्कॉर्ट टीम भी मौके मामले की जांच कर रही है। हत्या की असल वजह अभी सामने नहीं आ सकी है। पुलिस पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें