फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: छतरपुर उपद्रव का मुख्य आरोपी शहजाद अली जेल से कर रहा एक्स, उकसाने का प्रयास, पुलिस जांच में जुटी

Thu, 29 Aug 2024 07:25 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर

सार

एसपी अगम जैन का कहना है, एक्स पर बना यह अकाउंट किसका है और कौन चला रहा है, इसकी जांच की जा रही है। हाजी शहजाद अली अभी रिमांड पर है, उससे अकाउंट के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
आरोपी शहजाद अली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में छतरपुर जिले के कोतवाली थाने में हुए पत्थरबाजी कांड के मुख्य आरोपी हाजी शहजाद अली को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया था। साथ ही पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद तीन दिन की रिमांड भी मांग ली है, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है।

विज्ञापन




बता दें कि इसी बीच शहजाद अली के नाम से एक्स पर बने अकाउंट से लगातार माहौल बिगाड़ने वाला पोस्ट शेयर किया जा रहा है। हाजी पुलिस की गिरफ्त में है। इसके बावजूद उसके नाम से बने एक्स अकाउंट से लगातार जहर उगला जा रहा है। शहजाद अली के नाम से बने एक्स अकाउंट के बायो पर लिखा, मैं उस हिंदुस्तान का मुसलमान हूं, जहां मुसलमान नाम देखकर मासूमों पर बुलडोजर की कार्रवाई होती है।

विज्ञापन


हाजी शहजाद अली के नाम से बना एक्स अकाउंट पर लिखा बायो न सिर्फ शहर, बल्कि देश का माहौल खराब करने वाला है। इस तरह के बायो से हाजी अली का अकाउंट चलाने वाला यह साबित करना चाहता है कि हिंदुस्तान में मुसलमानों पर किस तरह बुलडोजर की कार्रवाई की जा रही है।

रसूल की शान में मकान क्या, जान भी चली जाए तो उफ्फ तक न होगा
हाजी शहजाद अली की हवेली जिस दिन बुलडोजर से तोड़ी जा रही थी, उस दिन हाजी शहजाद अली ने अपने एक्स पर अपनी टूटती हुई हवेली का एक वीडियो डालते हुए लिखा कि रसूल की शान में मकान क्या, जान भी चली जाए तो उफ्फ तक न होगा। हाजी ने लिखा कि सात साल से मकान बन रहा था, तब कोई नोटिस नहीं दिया। जैसे नबी की शान में गुस्ताखी करने वाले के खिलाफ आवेदन देने पहुंचा, दूसरे दिन ही मकान पर बुलडोजर चलवा दिया।

विज्ञापन


हाजी शहजाद अली के पक्ष में अभी तक जितनी भी पार्टी के नेताओं ने एक्स या सोशल मीडिया पर हाजी का पक्ष लिया, एक्स पर उन सभी का अलग-अलग तरीके से जिक्र है। एक्स पर एक के बाद एक कई पोस्ट शेयर किए गए हैं। बता दें कि एक्स (ट्वीटर) का यह अकाउंट 2023 से एक्टिव है और गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद भी पोस्ट शेयर किया गया है।

पुलिस कर रही जांच
मामले में छतरपुर एसपी अगम जैन का कहना है कि एक्स पर बना यह अकाउंट किसका है और कौन चला रहा है, इसकी जांच की जा रही है। हाजी शहजाद अली अभी रिमांड पर है, उससे अकाउंट के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें