फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: बस स्टैंड रोड में हुई लूट का खुलासा, तीन लुटेरे गिरफ्तार, 10 लाख 25 हजार रुपए बरामद

Thu, 22 Aug 2024 09:13 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर में मसाला कारोबारी से हुई लूट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही करीब सवा दस लाख रुपये भी बरामद किए हैं। कई सीसीटीवी कैमरों को खंगालकर पुलिस आरोपियों की पहचान कर पाई थी। 
विज्ञापन
छतरपुर में लूट के आरोपियों से जब्त रकम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर में 18 अगस्त को थाना कोतवाली क्षेत्र के बस स्टैंड रोड में पान मसाला के व्यापारी के यहां हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से 10 लाख 25 हजार रुपए बरामद कर लिए गए हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि स स्टैंड रोड में पान मसाला के व्यापारी कृष्ण कुमार अग्रवाल के यहां लूट हुई थी। पुलिस ने शहर के चौराहा सार्वजनिक स्थल, दुकानों इत्यादि के सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। CCTV फुटेज व सक्रिय मुख्य तंत्र से एकत्रित सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से संबंधित विभिन्न स्थानों में दबिश दी गई। लूट की घटना करने वाले तीन आरोपियों अर्श उर्फ ब्लैकी पिता अयूब सौदागर उम्र 20 साल निवासी मनिहारी मोहल्ला थाना कोतवाली छतरपुर, रोशन मंसूरी पिता स्वर्गीय पीर मोहम्मद उम्र 21 साल निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी थाना सिविल लाइन छतरपुर, सोनू उर्फ चांद मोहम्मद पिता नूर मोहम्मद मंसूरी उम्र 20 साल निवासी पलोटा रोड थाना सिविल लाइन छतरपुर को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया। 

आरोपी अर्श उर्फ ब्लैकी से 3 लाख 50 हज़ार रुपये, रोशन मंसूरी के पास से 4 लाख रुपये एवं चांद मोहम्मद के पास से 2 लाख 75 हज़ार रुपये बरामद किए गए। लूट के आरोपी अर्श उर्फ ब्लैकी मंसूरी तथा रोशन मंसूरी के विरुद्ध हत्या का प्रयास अपराध पूर्व से दर्ज है। घटना में शामिल चौथा आरोपी नफीस मुसलमान की तलाश व विवेचना कार्यवाही जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें