फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: छतरपुर में एंबुलेंस और कार की जोरदार भिड़ंत, दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त; घायलों को अस्पताल भेजा

Mon, 17 Aug 2026 08:33 AM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रविवार रात मरीजों को लेकर जिला अस्पताल जा रही एंबुलेंस और होटल परिसर से निकल रही कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एंबुलेंस और कार दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रविवार रात एक सड़क हादसे में मरीजों को लेकर जिला अस्पताल जा रही एंबुलेंस और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा रेलवे स्टेशन के पास स्थित ॐ साईं राम होटल के सामने हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि एंबुलेंस और कार दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन


मरीजों को अस्पताल ले जा रही थी एंबुलेंस
जानकारी के मुताबिक, एंबुलेंस मरीजों को लेकर जिला अस्पताल की ओर जा रही थी। इसी दौरान ॐ साईं राम होटल परिसर से निकल रही एक कार ने एंबुलेंस को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को बाहर निकालने में मदद की।

ये भी पढे़ं-  MP: पिस्टल के साथ फोटो वायरल हुई तो घर पहुंची पुलिस, अलमारी खोली तो मिले तीन करोड़ रुपये; जांच शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया
घटना में घायल लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। हालांकि, हादसे में अब तक कितने लोग घायल या हताहत हुए हैं, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। घायलों की स्थिति और उनकी संख्या की जानकारी अस्पताल की ओर से सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। हादसे की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और किसकी लापरवाही थी, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें