फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: पंडोखर सरकार का दावा गलत, हरियाणा पुलिस को बताया था पंजाब बॉर्डर और चोर पकड़ा गया गुरुग्राम में

Wed, 04 Jan 2023 04:19 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

मध्यप्रदेश के बाबा पंडोखर सरकार के चक्कर में हरियाणा पुलिस की फजीहत हो गई। पानीपत पुलिस के एएसआई चोरी के मामले में पंडोखर बाबा से मदद मांगने एमपी पहुंचे। पंडोखर बाबा ने दावा किया, आरोपी पंजाब बॉर्डर पर हैं और वहीं से गिरफ्तार होंगे। लेकिन चोरी के आरोपी गुरुग्राम से पकड़े गए।
विज्ञापन
पंडोखर सरकार का दावा गलत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में पानीपत पुलिस लाइन में दो पुलिसकर्मियों के सरकारी क्वॉर्टर में चोरी हुई थी। कीमती सामान और सोने-चांदी के जेवर चोरी होने का शक था। काफी खोजबीन के बाद जब पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी तो एएसआई कृष्ण कुमार मध्यप्रदेश में पंडोखर दरबार में पहुंचे थे।

विज्ञापन


एएसआई ने पंडोखर बाबा से चोरी करने वालों की जगह पूछी तो बाबा ने दावा किया कि इसका सुराग तुम्हारे क्वॉर्टर में ही छिपा है। पंजाब बॉर्डर से आरोपी गिरफ्तार होंगे। एक से तीन अपराधी पकड़े जाएंगे। माल बरामद होया या नहीं, ये कह नहीं सकते। बाबा ने कुछ वक्त बाद चोर का नंबर देने की बात कही थी। चोर गुरुग्राम से पकड़े गए और पंडोखर बाबा का दावा गलत साबित हुआ।

सोना बेचने निकले थे चोर और पकड़े गए...
हरियाणा पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये 20 तोला सोना लेकर एक ज्वेलर के पास बेचने पहुंचे थे। ज्वेलर को चोरी का शक हुआ तो उसने पुलिस को फोन कर दिया।
विज्ञापन


बाबा के चक्कर में एमपी पुलिस पर हुई थी कार्रवाई...
पिछले साल अगस्त में छतरपुर में एक लापता लड़की की हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए एएसआई पंडोखर सरकार के दरबार में पहुंचा था। बाबा के कहे अनुसार, पुलिस ने लड़की के चाचा को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। एएसआई का पंडोखर सरकार के दरबार में मदद मांगने का वीडियो वायरल होने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया था। इसके साथ ही एसएचओ को लाइन अटैच किया था। 
विज्ञापन

 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें