छतरपुर के बड़े तालाब में नहाने गया 45 वर्षीय युवक पानी में डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस और सीएसपी मौके पर पहुंचे और युवक की तलाश शुरू की गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, छतरपुर शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत स्थित प्रताप सागर (बड़ा तालाब) में एक युवक नहाने गया था। प्रत्यक्षदर्शी वहीद के अनुसार, वह और सुरेंद्र मिश्रा (डाकखाना चौराहे स्थित मिश्रा स्वीट्स के संचालक) इंडिगो कार से तालाब पर पहुंचे थे। वहीद को तैरना नहीं आता था, इसलिए वह किनारे पर ही बैठा रहा, जबकि सुरेंद्र ने अपने कपड़े और मोबाइल कार में रखकर तालाब के बीच स्थित भगवान शंकर की प्रतिमा के दर्शन करने के लिए पानी में उतरे। वह दर्शन कर लौट रहे थे, तभी वहीद गुटखा लेने के लिए चला गया। जब वहीद वापस लौटा तो सुरेंद्र न तो तालाब में थे और न ही घाट पर मिले।
वहीद की सूचना पर पुलिस बल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि तालाब के बीच बनी शंकर जी की प्रतिमा तक की गई बिजली सफ्लाई की चपेत में आने से उसे करंट लग गया। वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि तालाब में कोई जाल या अन्य अवरोध रहा होगा, जिसमें युवक का पैर या शरीर फंस गया हो, जिससे यह हादसा हुआ हो। सीएसपी अरुण कुमार सोनी ने बताया कि युवक तालाब में नहाने आया था, जिसकी डूबने से मौत की सूचना मिली है। रेस्क्यू टीम उसकी तलाश में लगी हुई है।