फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur News: लड़केवालों ने शादी से किया इनकार तो युवती ने पी ली हेयरडाई, 21 जून को आना थी बरात

Fri, 10 Jun 2022 08:02 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

मामला छतरपुर शहर से सटे कादरी गांव का है। यहां रहने वाली 22 वर्षीय युवती ओमवती की 21 जून को बरात आने वाली थी और उसने शादी के 10 दिन पहले जहर खाकर जान देने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
छतरपुर में युवती ने शादी के 10 दिन पहले जहर खाकर जान देने का प्रयास किया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक युवती ने हेयरडाई पीकर जान देने की कोशिश की है। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 21 जून को उसकी शादी होने वाली थी, सारी तैयारियां भी हो चुकी थी। पर अचानक लड़केवालों ने शादी से इनकार कर दिया था। इसी सदमे में युवती ने ये कदम उठाया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला छतरपुर शहर से सटे कादरी गांव का है। यहां रहने वाली 22 वर्षीय युवती ओमवती की 21 जून को बरात आने वाली थी और उसने शादी के 10 दिन पहले जहर खाकर जान देने का प्रयास किया है। जिसके बाद युवती की हालत बिगड़ी तो परिजन उसे छतरपुर जिला अस्पताल लेकर आए, जहां उसका इलाज चल रहा है।

युवती के भाई मनोज ने बताया कि उसकी शादी होने वाली थी और 21 जून को बरात आने वाली थी, लेकिन हाल ही में लड़केवालों ने शादी के लिए मना कर दिया, जबकि शादी की पूरी तैयारियां हो चुकी थीं। मना करने का कारण तो पता नहीं। पर हाल ही में पता चला है कि लड़के की तबीयत खराब है।
विज्ञापन

 
शादी के इनकार की बात जब युवती को पता चली तो वह बर्दाश्त न कर सकी और उसने घर में रखी हेयरडाई पीकर जान देने का प्रयास किया। वहीं युवती का कहना है कि जिस लड़के से उसकी शादी हो रही थी वह उसी से शादी करना चाहती है। जल्द से जल्द उसकी तबीयत सही हो जाए और उसकी उससे शादी हो जाए। युवती के परिजन भी लड़के पक्ष से लगातार बातचीत कर शादी करवाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें