उमा भारती गृह प्रवेश समारोह में शामिल हुई थीं। परिवार की महिलाओं के आग्रह पर उमा भारती ने भी डांस कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। यह आयोजन शहर की लोकनाथ पुरम कॉलोनी में हुआ, जहां परिजनों ने उनका भव्य स्वागत किया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
छतरपुर पहुंचीं उमा भारती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे भगवा कपड़ों में नृत्य करतीं नजर आ रहीं हैं। वे कुछ महिलाओं संग ढोलक की थाप पर डांस करते हुए नजर आ रही हैं। उनका यह अंदाज पहली बार देखा गया।
विज्ञापन
दरअसल मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती धनतेरस के दिन छतरपुर पहुंचीं थी। यहां उनके मुंह बोले भाई राजू फूलवानी के नवनिर्मित घर के गृह प्रवेश के कार्यक्रम में पहुंचीं थीं। इस दौरान परिजनों ने जोरशोर से उनका ढोल-बाजों के साथ स्वागत किया। परिवार की महिलाएं ढोल की थाप पर नृत्य करने लगीं और उमा भारती से भी नृत्य का निवेदन किया, जिसपर उमा भारती मना नहीं कर पाईं।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शहर की पॉश कालोनी लोकनाथ पुरम में फूलवानी परिवार का निजी मकान निर्मित हुआ है, जिसका अप्रत्यक्ष गृह प्रवेश उद्घाटन उमा भारती से कराया गया है।