फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाशीय बिजली बनी काल: दशहरे के दिन एकसाथ तीन की मौत, गांव में पसरा मातम, छतरपुर के गौरिहार की घटना

Thu, 06 Oct 2022 09:16 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर जिले के ग्राम क्योटी में त्यौहार की खुशी मातम में बदल गई, यहां आकाशीय बिजली गिरने से तीन की मौत हो गई।
विज्ञापन
छतरपुर: बिजली गिरने से तीन की मौत। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले में दशहरे के दिन आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। त्योहार के दिन एक साथ तीन मौतों से गांव में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


घटना जिले के लवकुश नगर अनुभाग के गौरिहार तहसील अन्तर्गत ग्राम क्यूटी की है। हादसे में बलुआ प्रजापति (28 वर्ष), लल्लू प्रजापति (45 वर्ष) और विश्वनाथ प्रजापति (36 वर्ष) की मौत हो गई। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस और प्रशासन का अमला मौके पर पहुंचा और मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेजा।

नायब तहसीलदार गौरिहार नारायण अनुरागी ने घटना पर शोक व्यक्त किया और कहा कि मौके पर आरआई, पटवारी को भेजा गया है। जरूरी कार्रवाई कर जल्द ही मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें