फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: करंट लगने से 22 गायों की दर्दनाक मौत, हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से हुआ हादसा

Thu, 06 Oct 2022 08:16 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर जिले के सिजई की एक गौशाला में करंट फैलने से 22 गायों की मौत हो गई। हादसा हाईटेंशन लाइन का तार टूटने की वजह से हुआ।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले की एक गौशाला में 22 गायों की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा हाइटेंशन लाइन के तार टूटने के चलते हुआ। तार टूटने की वजह से सिजई गौशाला में करंट फैल गया, जिसकी चपेट में आकर 22 गायों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कई अच्छी नस्ल की गायों की भी जान चली गई।
विज्ञापन


सिजई गौशाला धाम के प्रबंधक ने बताया कि गौशाला के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन के दो तार टूटने से उसकी चपेट में आने से 22 गायों की मौत हो गई। इन गायों में साहीवाल, हरियाणा नस्ल की थीं, जिसमें 10 फीमेल और 12 मेल गायें थीं। मामले की जानकारी लगाने पर ब्लॉक खंड चिकित्सा अधिकारी महेंद्र शाक्य एवं बिजली विभाग कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचक सम्बंधित कार्रवाई कर गायों को पीएम के लिए भिजवाया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

साध्वी ऋतंभरा के गुरू स्वामी परमहंस की है गौशाला
छतरपुर जिले के लवकुशनगर के पास सिजई गांव में साध्वी ऋतंभरा के गुरु स्वामी परमहंस की गौशाला है, जो सिजई में स्थित है। जहां बिजली विभाग की लापरवाही के चलते हाईटेंशन लाइन के तार टूट जाने से एक साथ 22 गायों की मौत हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें