फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur News: लापता मुस्लिम युवतियों का केस पलटा, वीडियो जारी कर बोलीं– हिन्दू से कर ली शादी, परेशान न करें

Mon, 16 Feb 2026 10:43 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर के नौगांव से लापता दो युवतियों के मामले में नया मोड़ आया है। पांच दिन बाद सामने आए वीडियो में दोनों ने खुद को बालिग बताते हुए अपनी मर्जी से हिंदू युवकों से विवाह करने की बात कही। पुलिस अब उन्हें बरामद कर न्यायालय में बयान दर्ज कराने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
छतरपुर में लापता युवतियों का वीडियो सामने आया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले के नौगांव नगर से 9 फरवरी को लापता हुई मुस्लिम समुदाय की दो युवतियों के मामले में बड़ा मोड़ आ गया है। पांच दिन तक तलाश और थाने पर हंगामे के बाद अब दोनों युवतियों के सेल्फी वीडियो सामने आए हैं। वीडियो में युवतियों ने कहा है कि वे बालिग हैं, अपनी मर्जी से गई हैं, उन्होंने हिन्दू रीति-रिवाज से हिंदू युवकों से शादी कर ली है और किसी को परेशान न किया जाए।
विज्ञापन


थाने पर हुआ था प्रदर्शन, पुलिस पर लगे थे पक्षपात के आरोप
दोनों युवतियों के लापता होने के बाद परिजन और समुदाय के लोग नौगांव थाने पहुंचे थे। परिजनों का आरोप था कि सूचना देने के बावजूद पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई। इसी दौरान एक अन्य महिला ने अपने बेटे के साथ हुई कथित मारपीट की शिकायत को लेकर भी पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया था। महिलाओं ने थाने के बाहर प्रदर्शन करते हुए कहा था कि मारपीट उनके बेटे के साथ हुई, फिर भी पुलिस दूसरे पक्ष का इंतजार करने की बात कह रही है। इससे आक्रोश और बढ़ गया था।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बाल्मिक चौबे मौके पर पहुंचे थे और प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया था कि दोनों युवतियों की तलाश जारी है। पुलिस ने एक संदिग्ध वाहन भी जब्त कर पूछताछ की थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दतिया में विदेशी महिला से सामूहिक दुष्कर्म केस में आरोपियों की अपील खारिज, बरकरार रखी उम्रकैद

क्या था मामला?
जानकारी के अनुसार 9 फरवरी को दोनों युवतियां बैंक से पैसे निकालने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी, बाद में अपहरण की आशंका जताई थी। दोनों आपस में चचेरी बहनें बताई जा रही हैं।

वीडियो में क्या कहा युवतियों ने?
सामने आए वीडियो में दोनों युवतियों ने कहा कि वे बालिग हैं और अपनी इच्छा से घर छोड़ा। धर्म परिवर्तन कर नगर के ही दो चचेरे भाइयों से शादी की है। युवकों और उनके परिवार को परेशान न किया जाए। इस फैसले के लिए वे खुद जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन


गुमशुदगी दर्ज थी, अब बयान के आधार पर होगी कार्रवाई
नौगांव थाना प्रभारी बाल्मिक चौबे ने बताया कि दोनों युवतियों की गुमशुदगी दर्ज थी, जबकि परिजन अपहरण की आशंका जता रहे थे। उन्होंने कहा कि दोनों युवतियां बालिग हैं। उनके वीडियो सामने आए हैं, जिसमें उन्होंने शादी करने की बात कही है। फिलहाल उनकी दस्तयाबी की प्रक्रिया जारी है। बयान दर्ज होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अब दोनों युवतियों को बरामद कर न्यायालय में बयान दर्ज कराने की तैयारी में है। बयान के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें