फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur News: हाइवे पर तेज रफ्तार पिकअप के कुचलने से पांच गायों की मौत, वाहन पलटने से चालक घायल

Thu, 19 Sep 2024 06:11 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर

सार

हाइवे पर तेज रफ्तार पिकअप के कुचलने से पांच गायों की मौत हो गई। वहीं, पिकअप पलटने से चालक घायल हो गया।
विज्ञापन
मृतक गोवंश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले में तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने सड़क पर विचरण कर रही और सड़क पर बैठी गायों को कुचला दिया, जिसमें पांच गायों की मौत हो गई। वहीं, पिकअप वाहन भी पलट गया। जहां इस हादसे में गाड़ी चला रहा ड्राइवर भी घायल हो गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के बमीठा थाना क्षेत्र की है। जहां नेशनल हाइवे-39 ओवरब्रिज बमीठा पर तेज रफ्तार पिकअप ने फोरलेन पर बैठी गायों को कुचल दिया, जिसमें पांच गायों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में पिकअप वाहन भी पलट गया, जिसका चालक गंभीर घायल हुआ है।

NHAI हादसों का जिम्मेदार
बता दें कि छतरपुर जिले में चार लाइन सड़क पर रोजाना हादसे हो रहे हैं, जिससे मौतों और घायलों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। इसकी वजह NHAI की बड़ी लापरवाही और गलती मानी जा रही है। जहां चार लाइन सड़क आवारा पशुओं का आश्रय स्थल बना हुआ है और यह जानवरों को फोरलेन से भगाने में नाकाम हैं, जिससे रोजाना हादसे हो रहे हैं। हादसों में लोगों और जानवरों की जान जा रही है, साथ ही घायल भी हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें