फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur News: बस ने स्कूटी सवारों को मारी टक्कर, दो की मौत, एक घायल ग्वालियर रेफर

Fri, 22 Nov 2024 09:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर

सार

बस ने स्कूटी सवारों को टक्कर मार दी। इस दौरान दो लोगों की मौत और एक घायल को ग्वालियर रेफर किया गया है। बता दें कि दो दिन पहले भोपाल में इंगेजमेंट करके लौटे थे और छह फरवरी को शादी होनी थी।
विज्ञापन
घायल का इलाज जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले के मोरवा तिराहा पर शुक्रवार को एक बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। स्कूटी सवार सात साल की बच्ची और उसकी बुआ की मौत हो गई। बच्ची की दादी गंभीर रूप से घायल है, जिन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस ने मृतक का पंचनामा बनाकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फरार बस ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बसारी दरवाजा निवासी छह लोग दो बाइक से महोबा रोड स्थित एक फार्म हाउस घूमने गए थे। लौटते समय छतरपुर से आ रही तेज रफ्तार बस ने सामने से स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बस स्कूटी को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए एक खेत के अंदर पहुंच गई।

दो दिन पहले हुई थी इंगेजमेंट, छह फरवरी को शादी
घटना में सात साल की रिया पिता प्रणव विश्वास और उसकी बुआ बुआ स्वीटी (30) पिता अरविंद सिन्हा की मौत हो गई। स्वीटी की दो दिन पहले भोपाल में रेस्टोरेंट संचालक के साथ सगाई हुई थी और छह फरवरी को शादी होने वाली थी। जहां अब शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गई हैं। वहीं, बच्ची की दादी मुन्नी (49) पिता हरीश विश्वास निवासी घायल हैं। स्वीटी के पिता अरविंद विश्वास सरानी दरवाजा के पास चांदसी हॉस्पिटल में प्राइवेट डॉक्टर हैं। वहीं, रिया के पिता दिल्ली में रहकर डॉक्टरी की प्रैक्टिस करते हैं।
विज्ञापन


स्वीटी के भाई डॉ. सुमित सिन्हा ने बताया कि स्कूटी मेरी बहन चला रही थी। उसने एक तेज रफ्तार बस को आता हुआ देखकर सड़क के किनारे पर खड़ी हो गई। इतने में रॉन्ग साइड से आ रही बस ने टक्कर मार दी। बस स्कूटी को घसीटते हुए खेत तक ले गई। बहन की दो दिन पहले भोपाल में इंगेजमेंट हुई थी। कल वापस आए थे। एडिशनल एसपी विक्रम सिंह ने बताया कि घटना के बाद से बस ड्राइवर फरार है। उसकी तलाश की जा रही है, बस को जब्त कर लिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें