फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur News: 18 वर्षीय युवती ने जहर खाकर की आत्महत्या, शादी टूटने से दुखी होकर लगाया मौत को गले

Thu, 26 May 2022 11:02 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर के कैंडी गांव में एक युवती ने शादी टूटने से दुखी होकर आत्महत्या कर ली। युवती की 11 जून को शादी होने वाली थी, लेकिन 24 मई को ससुराल पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया, जिससे युवती तनाव में थी।
विज्ञापन
शादी टूटने से दुखी युवती ने किया सुसाइड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर में एक 18 वर्षीय युवती ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। घटना छतरपुर शहर के ओरछा रोड थाना क्षेत्र के कैंडी गांव की है। बताया जा रहा है कि बृजलाल अहिरवार की 18 वर्षीय बेटी उर्मिला अहिरवार ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसे परिजन गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि उर्मिला की शादी तय हो गई थी, शादी के कार्ड भी बंट गए थे। अगले महीने 11 जून को बरात आने वाली थी, लेकिन 24 मई को लड़के वालों ने शादी के लिये मना कर दिया, जिससे घर में हाहाकार मच गया।  शादी टूटने की बात जब बेटी को पता चली तो उसने तनाव में आकर जहर खाकर जान दे दी। परिजनों की मानें तो अब तक शादी की तैयारियों में 2 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। पुलिस ने पीएम के बाद युवती का शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें