फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: घर में सो रहे बुजुर्ग की धारदार हथियारों से हत्या, सिर व चेहरे पर गहरे घाव

Mon, 08 Aug 2022 08:11 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

मामला छतरपुर जिले के गोयरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर घाट का है। घर में सो रहे बुजुर्ग की धारदार हथियारों से वार कर हत्या कर दी गई। बुजुर्ग के सिर और चेहरे पर भी वार किए गए हैं। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
crime - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के छतरपुर में घर में सो रहे बुजुर्ग की धारदार हथियारों से वार कर हत्या कर दी गई। बुजुर्ग के सिर और चेहरे पर भी वार किए गए हैं। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने घटना के पीछे रंजिश होने की बात भी कही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला छतरपुर जिले के गोयरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर घाट का है। पुलिस की जानकारी के मुताबिक 70 वर्षीय रामदेव पिता चुन्नू केवट गांव के बाहर मुख्य सड़क के पर बने मकान में सो रहे थे। 6-7 अगस्त की रात अज्ञात आरोपियों ने घर में घुसकर उनकी हत्या कर दी। रामदेव के भाई बिहारी केवट ने बताया कि जब सुबह मेरा भतीजा यानी रामदेव का बेटा नाश्ता लेकर वहां पहुंचा तो देखा उसके पिता की खून से लथपथ लाश पड़ी हुई है। मामले की सूचना गोयरा थाना पुलिस को दी गई। बिहारी केवट के अनुसार उनकी पुरानी रंजिश कुछ लोगों से चलती थी और उनके द्वारा तीन लोगों के नाम भी पुलिस को बताए गए हैं।

लवकुशनगर एसडीओपी पीएल प्रजापति का कहना है कि सभी बिंदुओं पर पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है और जल्द ही पुलिस इस मामले का खुलासा करेगी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें