फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: खजुराहो में पेड़ से जा भिड़ी मोटरसाइकिल, दो युवकों की मौके पर ही हो गई मौत

Thu, 29 Dec 2022 08:10 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर जिले के खजुराहो में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे, रात 1 बजे उनकी गाड़ी पेड़ से टकरा गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले के खजुराहो में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए हैं। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना खजुराहो थाना क्षेत्र के चंदेला होटल के सामने की है। बताया गया कि बिना नंबर की मोटरसाइकिल से पुरानी बस्ती खजुराहो में रहने वाले 23 वर्षीय भगराज पिता बिहारी लाल पाल और खजुराहो घंटाई मंदिर के पास के निवासी 23 वर्षीय शिवम रजक पिता मुंडा रजक कहीं जा रहे थे। देर रात 1 बजे उनकी बाइक पेड़ से टकरा गई। मोटरसाइकिल की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि रफ्तार काफी तेज थी। दोनों की मौके पर मौत हो गई। आसपास के राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।

दोनों युवाओं की मौत की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई, तो वहीं खजुराहो बस्ती में मातम का माहौल और सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना और मामले की जानकारी लगने पर खजुराहो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें