फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: खेत में काम कर रहे पति-पत्नी की करंट लगने से मौत, पहले पति आया चपेट में, बचाने में पत्नी भी झुलसी

Thu, 04 Aug 2022 07:25 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर में खेत में काम कर रहे दंपति की करंट लगने से मौत का मामला सामने आया है। पहले पति तारों के संपर्क में आया और तड़पने लगा, पत्नी ने बचाने की कोशिश की और उसे भी करंट लग गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
छतरपुर में करंट लगने से पति-पत्नी की मौत हो गई। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के छतरपुर में खेत में काम कर रहे दंपति की करंट लगने से मौत का मामला सामने आया है। पहले पति तारों के संपर्क में आया और तड़पने लगा, पत्नी ने बचाने की कोशिश की और उसे भी करंट लग गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे ले कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार छतरपुर जिले के बारीगढ़ के वार्ड 15 के रहने वाले 68 वर्षीय बलोका अनुरागी ने ब्रजेश चौरसिया का खेत बंटाई पर ले रखा था। उसी में गुरुवार को काम कर रहे थे। उनके साथ उनकी पत्नी बगुलाबरानी भी थीं। बलोका काम करते-करते खेत में उस जगह पहुंच गए, जहां कटीले तार लगे थे और उनमें करंट था। जैसे ही वे तार के संपर्क में आए, उन्हें करंट लग गया। वे नीचे गिर पड़े। पत्नी ने देखा तो वो दौड़कर उन्हें बचाने उनके पास पहुंची। उसने उन्हें दूर करने छुआ तो उन्हें भी करंट लग गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 

बाद में ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने करंट बंद कराकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। जांच में पता चला है कि खेत में खुमानीलाल चौरसिया के नाम से विद्युत कनेक्शन था। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें