फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: किशोर सागर तालाब में मिली चार दिन से लापता युवक की लाश, बहन ने जताई हत्या की आशंका

Wed, 08 Nov 2023 01:23 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

Chhatarpur News: चार दिनों से लापता युवक का शव किशोर सागर तालाब में मिला है। वहीं, परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
लापता किशोर की लाश तालाब में मिली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले चार दिनों से लापता युवक का शव अब किशोर सागर तालाब में मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मामले में मृतक की बहन ने हत्या की आशंका जाहिर की है।
विज्ञापन


पड़ोसी से हुआ था विवाद
मृतक राजू रैकवार की बहन ने बताया कि विगत 2 नवंबर को पड़ोस में रहने वाले साहू परिवार से राजू का किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसमें साहू परिवार के द्वारा राजू सहित परिवार की दो महिलाओं के विरुद्ध कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। मृतक की बहन का आरोप है कि उक्त मामले में कोतवाली पुलिस ने 3 तारीख को ढाई हजार रुपए लेकर राजू रैकवार को छोड़ दिया था और उसी दिन से राजू लापता था।

शराब का आदी था मृतक
बहन के मुताबिक राजू शराब पीने का आदि था इसलिए पहले दिन परिजनों को ज्यादा चिंता नहीं हुई लेकिन जब वह रात भर घर नहीं आया तो 4 तारीख से वे लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। वहीं, अब बहन का कहना है कि उसका भाई आत्महत्या नहीं कर सकता, किसी ने जानबूझकर उसकी हत्या की है। फिलहाल कोतवाली पुलिस मामले की बारीकी से जांच करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें