फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: 55 साल की अमेरिकी महिला 25 साल के लड़के को दिल दे बैठी, अब दोनों रचाएंगे ब्याह

Wed, 22 Feb 2023 08:44 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से एक लव स्टोरी सामने आई है। दरअसल, अमेरिका की रहने वाली महिला छतरपुर के एक युवक को दिल दे बैठी। अब दोनों शादी करने के लिए छतरपुर कलेक्टर के पास आवेदन दिए हैं।
विज्ञापन
दोनों रचाएंगे ब्याह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सात समंदर पार की महिला को खजुराहो के लड़के से प्यार हो गया। अब वह कैलिफोर्निया (अमेरिका) से शादी करने (शादी का आवेदन देने) खजुराहो (छतरपुर) पहुंची है। 55 साल की सांचेज वार्गेस मार्थाजूलिया पुत्री स्वर्गीय सलवादौर सांचेज मैक्सीकाली बाघा कैलिफोर्निया, अमेरिका की रहने वाली हैं, जो वहां योगा टीचर हैं। वहीं, अमन तनय शेख आजाद निवासी वार्ड नंबर-6 मंजूरनगर खजुराहो थाना खजुराहो तहसील राजनगर छतरपुर के रहने वाले हैं, जो पहले हैंडीक्राफ्ट की दुकान पर काम करते थे, अब अपना छोटा-मोटा व्यवसाय करते हैं।

विज्ञापन


शेख अमन की ओर से अधिवक्ता नाजिम चौधरी के द्वारा ADM कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किया गया है। उनके क्लाइंट शेख अमन से एक विदेशी महिला विवाह करना चाहती है। इसमें दोनों के परिवार की रजामंदी भी है, जिसके लिए जरूरी और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराए गए हैं। अधिवक्ता नाजिम चौधरी बताते हैं, दोनों पिछले चार-पांच साल से एक दूसरे को जानते हैं, पहले दोनों में फ्रेंडशिप हुई फिर आना-जाना हुआ। खजुराहो आकर यह इनके घर में होम स्टे पर भी रहीं। पहले दोस्ती फिर प्यार और रिलेशन अब शादी में बदल रही है, जो अब छतरपुर कलेक्टर को आवेदन देकर रजिस्टर्ड मैरिज कर रहे हैं। मैडम खजुराहो में घूमने आती थीं, जिससे एक दूसरे की पहचान हुई। समय रहते विश्वास जगा और अब दोनों ने एक साथ रहने का वादा किया है। दोनों के परिवारों को गवाह भी बनाया गया है और जल्द शादी में शामिल होंगे।

अमन ने बताया...
शेख अमन बताते हैं कि मेरी मुलाकात चार साल पहले हुई थी। उस समय मैं हैंडीक्राफ्ट की दुकान में काम करता था। मैडम वहां खरीदी करने आईं और पहली मुलाकात वहीं हुई। मेल मुलाकातों का सिलसिला बढ़ा दोस्ती हुई और दोस्ती कब प्यार में बदल गई पता नहीं चला। दोनों ने एक दूसरे को प्रपोज किया और चार साल से रिलेशनशिप में हैं। हम लोगों ने शादी का प्लान बनाया है और अब शादी करके एक दूसरे के साथ जिंदगी गुजारना चाहते हैं। फिलहाल तीन-तीन महीने का वीजा मिलता है तो आते-जाते रहते हैं।
विज्ञापन


मामले में ADM नमः शिवाय आरजरिया ने बताया, हमारे यहां आज एक आवेदन आया है, जिसमें एक विदेशी महिला खजुराहो के लड़के से शादी करना चाहती है। इसे स्वीकार किया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया अभी जारी है। एक महीने पहले का इश्तेहार है, इसके बाद दावा आपत्ति आती हैं तो उसके अनुसार दोबारा आगे कार्रवाई होती है।

बताते चलें, छतरपुर विश्व पर्यटन स्थल खजुराहो में यह पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी इस तरह के कई मामले निकल कर सामने आए और आते रहे हैं। जहां विदेशी युवतियों ने भारतीय (खजुराहो) के लड़कों से शादियां की हैं और अब वह वैल शैटल भी हैं। अगर इस तरह के मामले निकाले जाएं तो खजुराहो से आधा सैकड़ा से अधिक मामले निकलकर सामने आएंगे, जिनमें विदशी लड़कियों/महिलाओं ने खजुराहो के लड़कों से शादियां की हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें