फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur News: गाजियाबाद से बागेश्वर धाम आई महिला की गड्ढे में गिरने से मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर किया हमला

Sun, 07 Jan 2024 01:35 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

Chhatarpur News: परिवार के साथ बागेश्वर धाम धार्मिक स्थल पर गई एक महिला की गड्ढे में गिरने से मौत हो गई। जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने एक डॉक्टर पर हमला कर दिया। घटना के बाद विरोध में डॉक्टरों ने सारा कामकाज ठप कर दिया है।
विज्ञापन
डॉक्टरों ने विरोध में किया काम ठप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद से परिवार के साथ बागेश्वर धाम आई एक महिला की गड्ढे में गिरने से अस्पताल में मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए एक डॉक्टर पर हमला कर दिया। हमले के विरोध में डॉक्टरों ने अस्पताल का सारा कामकाज ठप कर दिया।

विज्ञापन


महिला अपने परिवार के साथ गाजियाबाद से बागेश्वर धाम आई थी। तभी यह घटना घटित हुई। वह रेलवे स्टेशन परिसर में एक गड्ढे में गिरने से घायल हो गई थी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए  डॉक्टर साजिद खान पर हमला कर कर दिया। इस घटना के बाद गुस्साए डॉक्टरों ने कामकाज ठप कर दिया। सिविल सर्जन जीएल अहिरवार ने कहा कि जब तक आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होगी, तब तक डॉक्टर काम नहीं करेंगे।

डॉक्टर से मारपीट की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। डॉक्टर के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद सिटी कोतवाली टीआई अरविंद कुजूर और एएसपी विक्रम सिंह सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें