फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar Dham: कैंसर हॉस्पिटल के भूमि पूजन में शामिल हो सकता है अंबानी परिवार, कल पीएम मोदी करेंगे शिलान्यास

Sat, 22 Feb 2025 04:00 PM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

प्रसिद्ध तीर्थस्थल बागेश्वर धाम में 200 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले कैंसर अस्पताल का भूमिपूजन 23 फरवरी को किया जाएगा। इस दौरान उद्योगपति अंबानी परिवार की उपस्थिति की भी संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
भूमि पूजन में शामिल हो सकता है अंबानी परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले के प्रसिद्ध तीर्थस्थल बागेश्वर धाम में 200 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले कैंसर अस्पताल का भूमिपूजन 23 फरवरी को किया जाएगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ देश के शीर्ष उद्योगपति अंबानी परिवार की उपस्थिति की भी संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो हाल ही में अंबानी परिवार के एक शादी समारोह में बाबा बागेश्वर (धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री) को आमंत्रित किया गया था, जिसमें वे शामिल भी हुए थे। इसी संबंध को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि अंबानी परिवार इस वृहद कार्यक्रम में भाग लेकर अपने सहयोग का संकेत दे सकता है।

बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल के निर्माण से न केवल छतरपुर जिले बल्कि पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिलेगा। यह अस्पताल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज के लिए आधुनिक तकनीकों से लैस होगा और दूर-दराज के मरीजों के लिए एक वरदान साबित हो सकता है। भूमिपूजन के इस कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित हस्तियों, राजनेताओं और उद्योगपतियों की उपस्थिति की उम्मीद है, जिससे यह आयोजन ऐतिहासिक बन सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें