छतरपुर थाना बमीठा में दिनांक 22 फरवरी 2025 को जोधपुर, राजस्थान निवासी एक महिला की शिकायत पर बागेश्वर धाम में हुई चेन चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया, संदिग्धों की जानकारी जुटाई और सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
जांच के दौरान हुलिया और एकत्रित साक्ष्यों के आधार पर चार संदिग्ध महिलाओं से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना स्वीकार की, जिसके बाद पुलिस ने उनसे करीब 1,25,000 मूल्य की सोने की चेन बरामद की।
गिरफ्तार महिला आरोपी
मंजू फूलमाली (पति अजय फूलमाली), निवासी भरतपुर, राजस्थान
रामा सैनी (पति फूल सिंह सैनी), निवासी नजफगढ़, दिल्ली
प्रकाशी जाटव (पति प्रेम सिंह जाटव), निवासी भरतपुर, राजस्थान
कमलेश जाटव (पति राजेश जाटव), निवासी भरतपुर, राजस्थान
पुलिस ने सभी आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस टीम की भूमिका
इस कार्रवाई में एसडीओपी खजुराहो प्रभारी नवीन दुबे, थाना प्रभारी बमीठा निरीक्षक आशुतोष श्रोत्रिय, चौकी प्रभारी बागेश्वर धाम उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह यादव, सहायक उपनिरीक्षक अशोक शर्मा, महिला आरक्षक रिशु सेठिया, आरक्षक भानु पटेल और बेटा लाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।