छतरपुर एएसपी विक्रम सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर एसडीओपी खजुराहो मनमोहन सिंह बघेल थाना प्रभारी मोहम्मद याकूब खान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया। आरोपी ग्राम लखेरी गज्जू आदिवासी ने मूर्ति खंडित करने और तोड़-फोड़ के अपराध को स्वीकार किया है और बताया कि उसकी पत्नी और बच्चे लगभग डेढ़ महीने से मायके में है। आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त सा भी प्रतीत होता है।
खजुराहो पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी ने न केवल मढ़िया की मूर्ति को तोड़ा बल्कि अपने सिर पर रखकर ले जा रहा था जिसे लोगों ने पकड़कर खजुराहो पुलिस के हवाले कर दिया था।