फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर: थ्रेसर में फंसने से युवक का हाथ कटा, चार दिन पहले हुई थी नाबालिग की मौत

Sat, 02 Apr 2022 05:05 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर में फसल की थ्रेसिंग करते समय एक युवक के हाथ कटने का मामला सामने आया है, जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
 
विज्ञापन
निंगवा पुखरी गांव के पुष्पेंद्र का हाथ थ्रेसर में आने से कट गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर में थ्रेसर से हादसे होने का सिलसिला नहीं थम रहा है। शुक्रवार को एक युवक इसकी चपेट में आ गया। जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना छतरपुर जिले के बड़ा मलहरा थाना क्षेत्र के निंगवा पुखरी गांव की है। यहां के 20 वर्षीय पुष्पेंद्र पिता विनोद साहू का हाथ उस समय कट गया जब कि वह अपने खेत पर थ्रेसर से चने की फसल निकाल रहा था। पुष्पेंद्र ने बताया कि वह फसल की फांस लगने के डर से हाथों में कपड़ा बांधकर थ्रेसरिंग कर रहा था तभी हाथ में बंधे कपड़े का छोर फसल की बाली के साथ थ्रेसर में चला गया और मेरा हाथ भी जा घुसा। जिससे वह लहूलुहान हो गया। उसने बताया कि इस बीच मैंने अपने आप को खींचकर निकाला और दूर जा गिरा, अगर समय रहते खुद को नहीं खींचता तो मेरे दोनों हाथ सहित मैं भी उसके अंदर चला जाता और मेरी जान चली जाती। फिलहाल उसका हाथ का पंजा बुरी तरह डेमेज है। ऑपरेशन के बाद ही ज्ञात हो सकेगा कि क्या और कितना नुकसान है।

बता दें कि सतर्कता न बरतने के चलते 4-5 दिन पहले ही बड़ामलहरा में ही थ्रेसर के अंदर चले जाने से एक नाबालिग की मौत हो गई थी। शव बुरी तरह थ्रेसर में ही फंस गया था। थ्रेसर को अस्पताल लाकर उसका शव निकाला जा सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें