Chhatarpur: विवाहिता की मौत के बाद परिजनों ने हाईवे पर जाम लगा दिया
- फोटो : अमर उजाला
छतरपुर में एक युवती ने ससुराल में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना था कि शादी के सात साल बाद भी कोई संतान नहीं होने पर उसे प्रताड़ित किया जाता था।
जानकारी के मुताबिक मामला छतरपुर शहर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के चेतगिरी कॉलोनी का है, जहां की 28 वर्षीय कल्पना पति मनीष शर्मा ने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वहीं अब परिजनों का आरोप है कि हमारी बेटी की शादी को सात साल हो गए, उसकी कोई संतान नहीं थी। ससुराल वालों से पहले भी केस चलता रहा जिसकी सुलह हो गई थी। पर इस बार उन्होंने हमारी बेटी को मार डाला है। हंगामे के दौरान परिजनों ने अस्पताल में ही ससुरालियों से गाली गलौज और हमला भी कर दिया था। जहां पुलिस हस्तक्षेप के बाद मामले को शांत किया गया।
गुस्साए परिजनों ने मामले में ससुराल वालों पर एफआईआर करने और गिरफ्तार करने की मांग को लेकर जिला अस्पताल के बाहर गेट और नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब 25 मिनट बाद सिटी कोतवाली और एएसपी ने समझाइश दी, तब कहीं जाकर जाम खोला जा सका। जाम के दौरान परिजन कलप्ना के हत्यारों को गिरफ्तार करो के नारे भी लगाते रहे। हंगामे के दौरान विवाहिता की मां बेसुध हो गई।
परिजन ने आरोप लगाया कि पति मनाष शर्मा, ससुर केशव शर्मा, सास कपूरी शर्मा ने कल्पना को फांसी लगाई है। हमें कोई सूचना भी नहीं दी। मौसी के लड़के की सूचना पर हम अस्पताल पहुंचे। ससुराल वाले कल्पना को अस्पताल में छोड़कर चले गए हैं।