फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: बच्चों के हिस्से का खाना खा गया कुत्ता तो दुखी मां ने खाया जहर, गंभीर हालत में किया गया भर्ती

Mon, 30 May 2022 08:57 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर में एक महिला ने अपने बच्चों के हिस्से का खाना कुत्ते के खा लेने के चलते दुखी होकर जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। फिलहाल महिला का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन
महिला जिसने जहर खाया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर में एक मां ने अपने बच्चों के हिस्से का खाना कुत्ते के खा लेने से गुस्से और मजबूरी में आकर जहर खाकर जान देने की कोशिश की। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला छतरपुर शहर सिविल लाइन थाना क्षेत्र के छतरपुर खजुराहो रोड का है। यहां सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर रहने वाले लोहपीटा/खानाबदोश परिवार की एक महिला सपना ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की, क्योंकि उसके बच्चे भूखे थे और उसके बच्चों के हिस्से की रोटी कुत्ता खा गया था, वह बच्चों के चेहरे पर भूख के दर्द को न देख सकी और मजबूरी में आकर उसने जहरीला पदार्थ (डाई) पीकर जान देने की कोशिश की, जिसे उसकी सास रन्नो  जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल महिला की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें