फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर: अचानक जिला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर, कहा- सेवादार बनें, सेवा से किनारा या मुंह मोड़ने वाले नहीं

Sat, 12 Mar 2022 05:56 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

कलेक्टर संदीप जी आर ने निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल के डॉक्टर टीम को सेवादार बनने पर जोर दिया है। उन्होंने चिकत्सालय के निरीक्षण में कहा कि उपचार के लिए आने वाले रोगियों की सेवाभाव से उपचार करें। 
 
विज्ञापन
छतरपुर जिला अस्पताल में कलेक्टर संदीप जीआर ने औचक निरीक्षण किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिला अस्पताल में कलेक्टर संदीप जीआर ने औचक निरीक्षण किया। जहां रोगियों को उपचार की बेहतर सुविधा मुहैया कराने, समय पर डॉक्टरों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए कलेक्टर ने दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन


कलेक्टर संदीप जी आर ने चिकत्सालय के निरीक्षण में कहा कि उपचार के लिए आने वाले रोगियों की सेवाभाव से उपचार करें। कहा कि समय पर की गई सेवा से दुखी एवं व्यथित व्यक्ति का मन प्रसन्न होता है और वह खुशियां लेकर वापस जाता है। इसीलिए चिकत्सा सेवा को धरा पर ईश्वर तुल्य माना गया है।
 
कलेक्टर के निरीक्षण और निर्देशन में सीएमएचओ और सिविल सर्जन अब रोजाना जिला अस्पताल का निरीक्षण कर रहे हैं। जहां इसी क्रम में शनिवार को सीएमएचओ और सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने और कमजोरियों को सुधारने के लिए संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सालय की स्वास्थ्य सेवाओं को रोगियों के हित में और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। अस्पताल की सफाई दुरुस्त कराने एवं कैम्पस को स्वच्छ बनाने पर खासा ध्यान दिया जा रहा है। हॉस्पिटल की बुनियादी सुविधा को गति मिले। जिसके लिए विलम्ब से आने की प्रवृत्ति पर भी लगाम कसने और नहीं मानने वालों पर कार्रवाई करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें