फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार, मोबाइल नंबर से हुई थी दोस्ती

Sun, 13 Mar 2022 02:19 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर में नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। 11 मार्च को शिकायत की थी, उसके 24 घंटे में ही पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। मोबाइल पर बात करते-करते दोनों की दोस्ती हुई थी।
 
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया गया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले की नौगांव पुलिस ने उत्तर प्रदेश के युवक को नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। 11 मार्च को शिकायत की थी, उसके 24 घंटे में ही पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। मोबाइल पर बात करते-करते दोनों की दोस्ती हुई थी।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार मामला नौगांव थाना क्षेत्र का है, जहां 11 मार्च को थाना नौगांव में एक नाबालिग पीड़िता के साथ आरोपी युवराज अहिरवार ने दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़िता की रिपोर्ट पर धारा 376, 506 IPC 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। 12 मार्च को नौगांव थाना प्रभारी संजय बेदिया को मुखबिर से आरोपी के संबंध में सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने 25 वर्षीय आरोपी युवराज पिता हरनारायण उर्फ हन्नू अहिरवार निवासी ग्राम मुडारी थाना कुलपहाड जिला महोबा उत्तरप्रदेश को ग्राम नैगुवां के पास से गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया है।
 
दरअसल सहनीय गांव की रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग की यूपी के रहने वाले सजातीय 25 वर्षीय युवक से 3 माह पहले फोन पर बातचीत शुरू हुई थी, जो पहले दोस्ती और बाद में प्यार में बदल गई। 11 फरवरी को युवक लड़की से मिलने उसके गांव सहानिय आया, जहां दोनों गांव से लगी सुनसान पहाडियों पर घूमने निकल गए। पहाड़ी और सुनसान जगह पर उसने नाबालिग के विरोध के बावजूद दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और वापिस चला गया। दुष्कर्म पीड़िता परेशान और गुमसुम रहने लगी। करीब एक महीने बाद परिजनों ने पूछताछ की तो उसने सब बता दिया। परिजनों ने थाने जाकर मामले की रिपोर्ट लिखाई।
विज्ञापन

पुलिस ने लड़की से लिए लड़के के नम्बर और द्वारा बताई अपनी पहचान जानकारी पर इन्वेस्टिगेशन किया तो सारी जानकारी सच पाई गई और उसी आधार पर पुलिस ने UP उसके घर जाकर 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें