फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: वृद्धा से 40 हजार की लूट में खुलासा, जीजा-साले ने मिलकर की थी वारदात, दोनों गिरफ्तार

Sat, 28 May 2022 06:42 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

लूट के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे। इसमें दो संदेही नजर आए। मुखबिरों को काम पर लगाया। पता लगा कि जीजा-साले ने मिलकर घटना को अंजाम दिया था। दोनों ने बुजुर्ग महिला को बैंक से 40 हजार रुपये निकालते हुए देख लिया था।
 
विज्ञापन
लूट के मामले में पुलिस ने जीजा-साले को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी नाबालिग है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले के हरपालपुर में वृद्ध महिला से हुई लूट का खुलासा पुलिस ने लूट के 24 घंटे में ही कर दिया है। लूट के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिऱफ्तार किया है। दोनों रिश्ते में जीजा-साले हैं। एक आरोपी नाबालिग है। पुलिस ने इनके कब्जे से 40 हजार रुपये भी बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन

 
टीआई धर्मेन्द्र सिंह और एसआई दिलीप करण नायक ने बताया कि लूट के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे। इसमें दो संदेही नजर आए। मुखबिरों को काम पर लगाया। पता लगा कि जीजा-साले ने मिलकर घटना को अंजाम दिया था। दोनों ने बुजुर्ग महिला को बैंक से 40 हजार रुपये निकालते हुए देख लिया था।
 
छानबीन के बाद पुलिस ने मटका उर्फ धीरेंद्र बरार पिता अशोक बरार उम्र 19 वर्ष निवासी नारायण गंज मुहल्ला हरपालपुर एवं नाबालिग को हिरासत में लिया। पूछताछ में इन्होंने वारदात करना स्वीकार कर लिया। इनके पास से लूटी हुई रकम 40000 हजार रुपये, बैंक पासबुक एवं आधार कार्ड बरामद किया है।
विज्ञापन

 
बता दें कि हरपालपुर नगर में 24 घंटे पहले अज्ञात बदमाशों ने बैंक से रुपये निकालकर ले जा रही 65 वर्षीय वृद्ध महिला फुलिया अहिरवार से रुपयों से भरा बैग लूट लिया था। फरियादी महिला की रिपोर्ट पर धारा 392 के तहत मामला दर्ज किया गया था। छतरपुर एसपी सचिन शर्मा ने टीआई धर्मेंद्र सिंह को दिशा निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें