फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर: अपराध रोकने के लिए पुलिस का ऑपरेशन प्रहार, सिविल लाइन थाने पर 18 बदमाशों को दी हिदायत

Wed, 23 Mar 2022 08:04 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर पुलिस ने अपराध पर लगाम कसने के लिए ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है। इसके तहत पुलिस गंभीर अपराधों में लिप्त रहे बदमाशों को थाने बुलवाकर डोजियर भरवाया जा रहा है। साथ ही फिर से अपराध न करने की हिदायत दी गई। 
विज्ञापन
पुलिस ने थाने पर बदमाशों को बुलवाकर समझाइश दी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर सिविल लाइन पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत तकरीबन 18 गुंडे-बदमाशों को तलब कर थाना परिसर में बुलाया और एक-एक करके सभी की जानकारी एकत्र कर डोजियर में भरी गई। इस दौरान थाना प्रभारी ने जेल से छूटकर आए लोगों को समझाइश देते हुए अपराध की पुनरावृत्ति नहीं करने की सख्त हिदायत दी।
विज्ञापन

 
बता दें कि गत दिवस कोतवाली पुलिस ने तकरीबन 35 निगरानीशुदा बदमाश को थाना परिसर बुलाकर सभी की जानकारी एकत्र करते हुए समझाइश दी थी। पैदल रैली निकालकर एसपी कार्यालय छतरपुर ले जाया गया। जहां सभी अपराधियों को एसपी सचिन शर्मा ने भी हिदायत दी।

सिविल लाइन थाना प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा ने बताया कि छतरपुर पुलिस द्वारा पिछले पांच सालों में जो भी गंभीर अपराध से जेल से छूटकर बाहर आए हैं, जैसे हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, गृह भेदन। ऐसे जो भी लोग छूटकर आए हैं उन सभी का छतरपुर पुलिस द्वारा पहले से ही डॉक्यूमेंटेशन किया गया है। जो लूट के अपराधी हैं उनका डोजियर भी तैयार किया गया है। डोजियर में पूरे 42 बिंदुओं पर जानकारी संलग्न की गई है और छतरपुर पुलिस द्वारा ऐसे लोगों को चेकिंग करने का सिस्टम भी बनाया गया है, जिसमें यह सभी लगातार थाने आएंगे और छतरपुर पुलिस द्वारा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि ऐसे लोग वापस किसी अपराध में ना जाएं। यदि ऐसे लोग पुनः अपराध में शामिल पाए जाते हैं तो उनके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें