छतरपुर जिले में पुलिस ने देशी शराब बनाने के अवैध ठिकाने कबूतर डेरा पर दबिश दी और 2 हजार लीटर देशी शराब बनाने के लहान को नष्ट किया। जानकारी के अनुसार हरपालपुर थाना पुलिस ने ग्राम सरसेड में कबूतरा डेरा पर दबिश देकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 21 लीटर हाथ भट्टी की शराब भी जब्त की। पुलिस ने आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।