फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर: पूर्व मंत्री के पेट्रोल पंप पर लूटपाट में शामिल दो अंतर्राज्यीय आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

Wed, 26 Jan 2022 07:02 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर पुलिस ने पूर्व मंत्री के पेट्रोल पंप में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में लूट के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले में पूर्व मंत्री के पेट्रोल पंप पर लूटपाट करने वाले दो अंतर्राज्यीय आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल 11 जनवरी को अलीपुरा थाना क्षेत्र में पूर्व मंत्री मानवेन्द्र सिंह के पेट्रोल पंप पर लूटपाट की वारदात हुई थी, जिसमें मुलायम उर्फ हरनाथ राजपूत निवासी ग्राम ओडेरा जिला हमीरपुर और पिंटू उर्फ जयप्रकाश राजपूत निवासी ग्राम उमरिया जिला महोबा उत्तरप्रदेश के दो आरोपी शामिल थे। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। छतरपुर एसपी सचिन शर्मा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि दोनों अंतर्राज्यीय आरोपियों पर उत्तर प्रदेश में भी कई संगीन मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त देसी कट्टा, लूटे गए डीवीआर, मोबाइल और 1540 रुपये नगद  बरामद किए हैं। आरोपियों ने पेट्रोल पंप में लूट की वारदात को अंजाम देने के साथ ही वहां मौजूद कर्मचारियों को जान से मारने की कोशिश भी की थी। 
विज्ञापन


ऐसे दिया था लूट की वारदात को अंजाम
पेट्रोल पंप कर्मचारी सूरज सेन पिता राजू सेन निवासी अलीपुरा के अनुसार 11 जनवरी को रात के समय वो और चौकीदार निर्मल वाल्मिकी पेट्रोल पंप में काम कर रहे थे। वहीं एक अन्य कर्मचारी जो कि दिव्यांग था पास में बने कमरे में आराम कर रहा था। रात करीब 10:00 बजे राजा पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल डालने के लिये पेट्रोल पम्प पर खड़े थे, तभी एक मोटरसाईकिल पर तीन लोग सवार होकर आये, तीनों के चेहरे कपड़े से ढंके थे। तभी एक व्यक्ति ने हाथ में कट्टा दिखाते हुए गाली गलौच करते हुए पैसों की मांग की और जेब में रखे 6000 रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। दूसरे व्यक्ति ने चौकीदार निर्मल के माथे पर कट्टे की बट मारी और उसका मोबाइल फोन छीन लिया। लूट के बाद तीनों लोगों ने चौकीदार को कमरे में बंद किया और हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें