छतरपुर: फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
छतरपुर पुलिस ने 12 साल और 17 साल से फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। जिले की चंदला थाना पुलिस ने 12 साल से फरार और एक प्रकरण में दोषी को गिरफ्तार कर लिया है। फरार वारंटी बुद्धा लोधी पिता शिवरतन लोधी निवासी ग्राम ग्वाला भाटा थाना चंदला का रहने वाला है। मारपीट की वारदात में दोषी पाए जाने के बाद वह अपने परिवार के साथ कहीं बाहर रहने चला गया था लेकिन अक्सर छिपकर गांव में आया करता था। 2009 में चोरी की वारदात के बाद से लगातार फरार था।
वहीं एक अन्य स्थायी वारंटी को पुलिस ने गढ़ी मलहरा के 17 साल पुराने अपराध (अप. क्र.- 61/05 प्र. क्र.- 656/09 धारा- 8/11 पशु क्रूरता अधिनियम, 66/142 मो.व्ही. एक्ट) में फरार आरोपी कमाल खान उर्फ भूरे पिता बाकिर खान को गिरफ्तार किया। आरोपी को पुलिस ने उत्तरप्रदेश के महोबा जिले से गिरफ्तार किया है।