Chhatarpur: अलग-अलग लोगों से पुलिस ने हथियार जब्त किए हैं।
- फोटो : अमर उजाला
छतरपुर पुलिस ने अवैध हथियार मिलने के मामले में चार प्रकरण दर्ज किए हैं। चार लोगों को गिरफ्तार कर हथियार जब्त किए हैं। तीन के पास चाकू तो एक के पास से देसी कट्टा जब्त किया गया है।
जानकारी के अनुसार सिविल लाइन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। इस पर थाना प्रभारी सिविल लाइन पुष्पेंद्र मिश्रा और पुलिस टीम ने चार अलग-अलग आरोपियों से चार अवैध हथियार जब्त किए हैं। जिसमें से एक कट्टा 315 बोर और जिंदा कारतूस सहित तीन अन्य आरोपियों से अलग-अलग धारदार हथियार चाकू जब्त किए गए। मामले में आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी शिवम उर्फ लकी बाजपेई के कब्जे से 315 बोर का एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस व एक खाली कारतूस जब्त किया गया है। आरोपी देवेंद्र पिता राजेंद्र प्रसाद शर्मा निवासी संस्कार स्कूल के पीछे खजजू कॉलोनी सिविल लाइन के कब्जे से एक धारदार चाकू जब्त किया गया है। आरोपी देवेंद्र पिता बीरेंद्र यादव निवासी हिम्मतपुरा सटाई के कब्जे से एक धारदार चाकू मिला है। आरोपी संतोष उर्फ रवि पिता दीना यादव निवासी हिम्मतपुरा थाना सटाई के कब्जे से भी एक धारदार चाकू पाए जाने पर कार्रवाई की गई है।