छतरपुर में त्योहार के दिन शराब पीकर वाहन चलाना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। युवक शराब के नशे में अज्ञात वाहन से टकराकर हादसे का शिकार हो गया, जिसे NHAI की एम्बुलेंस ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
NHAI एम्बुलेंस ऑपरेटर ने बताया कि सूचना मिली कि 4 लाईन पर एक युवक गाड़ी चलाते समय हादसे का शिकार हो गया है। मौके पर जाकर देखा तो घायल सड़क पर पड़ा हुआ था, जो कि काफी नशे में था। उसे उठाकर जिला अस्पताल लेकर आए हैं। युवक की किस्मत अच्छी थी कि हादसे के बाद वह किसी अन्य वाहन के गुजरने का शिकार नहीं हो हुआ, वरना उसकी जान भी जा सकती थी। युवक की पहचान अभी तक नहीं की जा सकी है। फिलहाल इलाज जारी है। छतरपुर पुलिस ने लोगों से त्योहार के दिन शराब पीकर वाहन न चलाने की अपील की थी, लेकिन उसके बावजूद लोग नशे में धुत होकर हुड़दंग मचाते रहे।