इस सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना।
- फोटो : अमर उजाला
छतरपुर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत देरी रोड पर रहने वाला पटेल परिवार जब अपने गांव गया हुआ था तभी चोरों ने उसके सूने घर को निशाना बनाते हुए लाखों की सामग्री पर हाथ साफ कर दिया। पीडि़त ने सिविल लाइन थाने में आवेदन दिया है।
जानकारी के अनुसार पीड़ित उपकरण पटेल ने बताया कि उसकी बेटी की शादी 14 मई 22 को हुई थी, जिसकी पहली विदा की तैयारियों को लेकर वह अपने परिवार सहित गृह ग्राम पनौठा गया था। जब वह देरी रोड स्थित अपने घर वापस आया तो उसके दरवाजे के ताले टूटे पड़े थे। जब उसने अंदर जाकर देखा तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था एवं घर पर रखे लगभग ढाई लाख रुपए नगद, एक किलो चांदी के जेवरात एवं लगभग 50 ग्राम सोने के जेवरात गायब थे।
पटेल ने बताया कि उक्त रुपए सुनार को देने के लिए घर में रखे थे। उपकरण पटेल ने सिविल लाइन थाने में आवेदन देकर चोरी का खुलासा कर चोरों को पकड़ने की मांग की है।