फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur Crime News: पानी की टंकियों में छिपाकर रखी शराब पकड़ी, पुलिस के आने की भनक लगते ही मौके से भागे आरोपी

Tue, 25 Jan 2022 01:50 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर जिले में अवैध तरीके से बनी जहरीली शराब की केनों को पानी की टंकी में छिपाकर रखने का मामला सामने आया है। थाना मातगुआं पुलिस द्वारा दबिश देकर भारी मात्रा में ओपी से निर्मित जहरीली शराब जब्त की गई। आरोपी को फरार हो गए। 
विज्ञापन
Chhatarpur: पानी की टंकी में छिपाकर रखे गए थे शराब से भरे केन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले में अवैध तरीके से बनी जहरीली शराब की केनों को पानी की टंकी में छिपाकर रखने का मामला सामने आया है। थाना मातगुआं पुलिस द्वारा दबिश देकर भारी मात्रा में ओपी से निर्मित जहरीली शराब जब्त की गई। आरोपी को फरार हो गए। आरोपियों के घर से शराब पैकिंग की सामग्री भी मिली है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार छतरपुर में अवैध एवं जहरीली शराब के भंडारण, परिवहन, बिक्री पर कार्रवाई के चलते मातगुआं थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सिद्धार्थ शर्मा को मुखबिर की सूचना मिली कि ग्राम खैरो में शंकर यादव, धर्मेंद्र यादव, गोविंद यादव के घर पर छापा मारकर भारी मात्रा में ओपी से निर्मित जहरीली शराब रखी है। जिसे बेचने का प्रयास किया जा रहा है।
 
जिस पर थाना प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ दबिश दी। शंकर यादव, धर्मेंद्र यादव एवं गोविंद यादव के घर से 175 लीटर ओपी से निर्मित अवैध जहरीली शराब मिली, जिसे अलग-अलग केनों में भरकर पानी की टंकी में छिपाया गया था। वहीं तीनों आरोपी पुलिस के आने की जानकारी लगते ही मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शंकर यादव, धर्मेंद्र यादव, गोविंद यादव के द्वारा भारी मात्रा में ओपी निर्मित जहरीली शराब का भंडारण करने पर अपराध क्रमांक 7/21 धारा 34(2), 49 क आबकारी अधिनियम का पंजीबद्ध कर जांच में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें