फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर: पति ने नहीं दिया मोबाइल तो पत्नी ने पी लिया पिपरमेंट का तेल, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती

Sat, 12 Feb 2022 08:29 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर में मोबाइल के पीछे नवविवाहिता के पिपरमेंट का तेल पीने का मामला सामने आया है, जिसे गंभीर हालात में जिला अस्पताल लाया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।
 
विज्ञापन
मोबाइल की बात पर नवविवाहिता ने पिपरमेंट का तेल पी लिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवविवाहिता ने मोबाइल न मिलने पर अपनी जान देने की कोशिश में पिपरमेंट का तेल पी लिया है जो अब जिला अस्पताल में भर्ती है। मामला जिले के सटाई थाना क्षेत्र के चुरारन गांव का है। 
विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती नवविवाहित ओमदेवी कुशवाहा की मानें तो 29 मई 2021 को 8 माह पहले उसकी शादी हरिशंकर कुशवाहा से हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक तो सब ठीक रहा, पर कुछ समय बाद से पति ने मोबाइल चलाने से मना कर दिया और तो और परिजनों से भी मोबाइल पर बात नहीं करने देते और अगर करने भी देते हैं तो अपने मोबाइल की रिकर्डिंग चालू करके और हैंड-फ्री करके अपने सामने ही बात करने देते हैं। अब उन्होंने वह भी बंद कर दिया है। मायके से फोन भी आता है तो भी बात नहीं कराते, ना ही मायके जाने देते हैं। मुझसे बात करने के लिए मायके वालों को मेरे सससुराल आना होता है।
 
इतना ही नहीं घर ससुराल में मुझ पर और भी कई तरह की पाबंदियां लगाई हुई हैं जिन्हें मैं बता नहीं सकती। अब मैं काफी तंग आ गई हूं और जान देने के लिए कुछ नहीं मिला तो पिपरमेंट का तेल पी लिया। अब मैं अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती मैं यह सब अब नहीं झेल पाऊंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें