फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर: लोगों की खुशहाली के लिए शहर में पहली बार निकली किन्नरों की कलश यात्रा, लोगों ने किया स्वागत

Sun, 26 Dec 2021 07:50 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

20 दिसंबर से 30 दिसंबर तक चल रहे किन्नरों के महासम्मेलन का आज सातवां दिन था, जहां किन्नर समुदाय ने शहर में कलश यात्रा निकाली। देशभर से आए किन्नर रथ में बैठकर निकले तो वहीं युवा किन्नरों ने पूरे रास्ते डांस किया और लोगों का मन मोह लिया। 
विज्ञापन
Chhatarpur: छतरपुर में किन्नर सम्मेलन के सातवें दिन कलश यात्रा निकाली गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

20 दिसंबर से 30 दिसंबर तक चल रहे किन्नरों के महासम्मेलन का आज सातवां दिन था, जहां सैकड़ों की संख्या में किन्नर समुदाय ने शहर भर में कलश यात्रा निकाली। यह कलश यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों बस स्टैंड, हनुमान टोरिया, सर्किट हाउस, आकाशवाणी तिराहा, डाकखाना चौराहा, महल रोड, सिटी कोतवाली, चौक बाजार, हतवारा, बस स्टैंड होते हुए अपने सम्मेलन स्थल पर वापिस पहुंची।
विज्ञापन


कलश यात्रा में देशभर से आए किन्नर रथ में बैठकर निकले तो वहीं युवा किन्नरों ने पूरे रास्ते डांस किया और लोगों का मन मोह लिया। लोगों ने भी उनका राहों पर फूल मालाओं, स्वल्पाहार से स्वागत किया।
 

मंदिर-मस्जिद में माथा टेका

Chhatarpur: कलश यात्रा के दौरान लोगों ने हार पहनाकर किन्नरों का स्वागत भी किया। - फोटो : अमर उजाला
किन्नरों ने बताया कि यह कलश यात्रा शहर वासियों के लिए सुख, शांति, समृद्धि के लिए निकाली गई है। इस कलश यात्रा के दौरान हम लोग सर्वधर्म स्थलों पर पहुंचे। मंदिर-मस्जिद में जाकर मत्था टेका और लोगों के लिए खुशहाली की कामना की। उन्होंने बताया कि हम किन्नरों का आप सब लोग ही हमारे परिवार का हिस्सा होते हैं। रोटी के लिए हम लोग शहर में निकलते हैं, जिसे ईश्वर की कृपा मानकर लोगों से ग्रहण करते हैं। लोगों ने स्वागत किया, फूल मालाएं पहनाईं। शहर बड़ा ही अच्छा लगा।
विज्ञापन

डेढ़ लाख का मुकुट पहनाया

Chhatarpur: छतरपुर के ज्वेलर्स ने किन्नर गुरु नीतू नायक को सोने का मुकुट भेंट किया। - फोटो : अमर उजाला
कलश यात्रा के दौरान छतरपुर के ज्वेलर्स विपिन सोनी और देवेश सोनी ने किन्नर गुरु नीतू नायक को तीन तोला सोने का मुकुट भेंट किया। जिसकी कीमत मुख्य बाजार में लगभग डेढ़ लाख रुपये है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें